Share This Article

भोपाल, 10 अप्रैल 2026 /MSME Development Policy 2025 and Start-up Policy 2025 in Madhya Pradesh: Growing Entrepreneurship among Women /

मध्यप्रदेश सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एमएसएमई विकास नीति 2025 और स्टार्ट-अप नीति 2025 लागू की है। इन नीतियों से महिला उद्यमिता को बड़ा बढ़ावा मिला है।

राज्य में कुल 24.34 लाख एमएसएमई इकाइयों में से करीब 4.11 लाख (17%) महिलाओं द्वारा संचालित हैं। वहीं 7264 स्टार्ट-अप में से 3476 (48%) महिला उद्यमियों के हैं।

48% तक अनुदान

एमएसएमई नीति के तहत महिलाओं को मशीनरी निवेश पर 10 करोड़ रुपये तक 48% तक अनुदान दिया जा रहा है।

अनुसूचित जाति-जनजाति की महिलाओं को 50% और सामान्य वर्ग को 40% तक सहायता मिलती है।

स्टार्ट-अप नीति में महिला उद्यमियों को 18% वित्तीय सहायता, प्रति चरण 18 लाख रुपये और कुल 72 लाख रुपये तक मदद का प्रावधान है। इन प्रयासों से मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को नई गति मिली है।