रायपुर 13 जून, 2026 / ETrendingIndia / “For the first time in Chhattisgarh at the government level, ‘Women’s Yoga Bhawan and Zumba Centre’: Inauguration of ‘Mahtari Sadan’ in Raipura on June 14” महतारी सदन रायपुरा , रायपुर पश्चिम के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत के विजन से राजधानी रायपुर में विकास का एक और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है।
रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विप्र नगर रायपुरा में ₹80 लाख की लागत से निर्मित छत्तीसगढ़ का पहला हाईटेक ‘महतारी सदन’, ‘महिला योग भवन’ एवं ‘महिला जुंबा सेंटर’ पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है।
इस बहुप्रतीक्षित और सर्वसुविधायुक्त परिसर का लोकार्पण आगामी 14 जून को दोपहर 12:00 बजे राजधानी के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे। अध्यक्षता श्री राजेश मूणत करेंगे, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद व विधायक श्री सुनील सोनी , विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा एवं नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे रहेंगी।
कम आय वर्ग के बच्चों को मिलेगा ‘कॉन्वेंट’ जैसा प्ले स्कूल
इस अनूठे प्रोजेक्ट के पीछे विधायक श्री राजेश मूणत की संवेदनशीलता और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने की बड़ी सोच छिपी है।
आमतौर पर महंगे प्ले स्कूलों और डे-केयर सेंटरों का खर्च केवल उच्च आय वर्ग के लोग ही उठा पाते हैं। इसी खाई को पाटने के लिए महतारी सदन के भीतर एक ऐसा आधुनिक प्ले स्कूल तैयार किया गया है, जहाँ समाज के कम आय वर्ग के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के नन्हे-मुन्ने बच्चों को पूरी तरह निःशुल्क या नाममात्र के शुल्क पर विश्वस्तरीय प्रारंभिक शिक्षा, खेल-कूद और बौद्धिक विकास की सुविधाएं मिलेंगी।
छत्तीसगढ़ का पहला सरकारी ‘महिला योग व जुंबा सेंटर’: महिलाओं के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस परिसर में ‘महिला योग भवन’ और ‘महिला जुंबा सेंटर’ का निर्माण कराया गया है।

पूरे छत्तीसगढ़ में यह अपनी तरह का पहला सरकारी भवन है जहाँ महिलाओं को बिना किसी व्यावसायिक शुल्क के पूरी तरह सुरक्षित, आधुनिक और योग व फिटनेस (जुंबा) करने का अवसर मिलेगा।
मध्यम आय वर्ग की जो माताएं-बहनें महंगे जिम या योग केंद्रों की फीस नहीं दे पाती थीं, वे अब यहाँ अपनी सेहत को संवार सकेंगी।
कुशल प्रबंधन हेतु ‘महाराष्ट्र मंडल’ को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
इस महाप्रोजेक्ट की सबसे बड़ी विशेषता इसका अनुकरणीय और सुदृढ़ प्रबंधन मॉडल है।
विधायक राजेश मूणत द्वारा रायपुर पश्चिम में कुल 3 अत्याधुनिक महतारी सदनों की सौगात दी जा रही है। इनमें से टाटीबंध में निर्मित प्रथम महतारी सदन का लोकार्पण पूर्व में ही हो चुका है, जिसके सफल व सुचारू संचालन की जिम्मेदारी क्षेत्र की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था ‘महाराष्ट्र मंडल’ को सौंपी गई है।
टाटीबंध में महाराष्ट्र मंडल द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट और जन-हितैषी कार्यों को देखते हुए अब यह निर्णय लिया जा रहा है कि विप्र नगर में निर्मित इस नए महतारी सदन के लोकार्पण के पश्चात, इसके प्ले स्कूल और भवन के संचालन व रखरखाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी ‘महाराष्ट्र मंडल’ को ही सौंपी जाए।
