Share This Article रायपुर, 3 नवंबर 2026। Mahtari Vandan Yojana : छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के बैंक खातों में आज आर्थिक सहायता की राशि पहुंचने वाली है। महतारी वंदन योजना के तहत नवंबर महीने की 33वीं किस्त जारी की जाएगी। राज्योत्सव के मंच से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 67 लाख 40 हजार 410 महिलाओं के खातों में कुल 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में यह राशि DBT के माध्यम से सीधे हितग्राहियों तक पहुंचेगी। 33वीं किस्त के लिए सरकार ने तैयार किया भुगतान कार्यक्रम राज्योत्सव समारोह के दौरान होने वाले इस कार्यक्रम में अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसी अवसर पर नवंबर महीने की किस्त का डिजिटल माध्यम से अंतरण किया जाएगा। इस बार एक साथ 67.40 लाख से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिलने जा रहा है। नियमित हितग्राहियों के साथ इन महिलाओं को भी मिलेगा लाभ 33वीं किस्त के भुगतान में दो अलग-अलग श्रेणियों की महिलाएं शामिल हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 67 लाख 33 हजार 502 नियमित हितग्राहियों ने अपना ई-केवाईसी पूरा कर लिया है। इनके अलावा ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के शिविर क्षेत्रों की 6,908 महिलाओं को भी राशि दी जाएगी। इन महिलाओं को 13वीं किस्त का भुगतान किया जाएगा। दोनों श्रेणियों को मिलाकर कुल लाभार्थियों की संख्या 67 लाख 40 हजार 410 है। योजना के तहत अब तक बांटे जा चुके हैं 20 हजार करोड़ से ज्यादा महतारी वंदन योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ में 1 मार्च 2024 को हुई थी। इसकी पहली किस्त 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की थी। तब से अब तक 32 किस्तों के जरिए महिलाओं को 20,717.87 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है। अब 33वीं किस्त के रूप में 632.63 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी होने के बाद योजना के तहत कुल वितरित सहायता लगभग 21,350.50 करोड़ रुपये हो जाएगी। मोबाइल और वेबसाइट से देख सकेंगी भुगतान की स्थिति किस्त जारी होने के बाद हितग्राही महिलाएं अपने भुगतान की जानकारी आधिकारिक महतारी वंदन योजना पोर्टल पर देख सकती हैं। इसके लिए mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाना होगा। योजना का मोबाइल ऐप भी प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जिसके जरिए महिलाएं योजना से जुड़ी जानकारी और भुगतान की स्थिति प्राप्त कर सकती हैं। Share This Article Post navigation CG Weather : चक्रवात मुरासु का असर, प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं CG News : छत्तीसगढ़ में DA को लेकर कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, दीपावली से पहले एरियर्स नहीं मिला तो प्रदेशव्यापी आंदोलन