Indian Forest ServiceIndian Forest Service
Share This Article

रायपुर, 10 फरवरी 2026 / ETrendingIndia / Indian Forest Service officer Deputy Conservator of Forests Manish Kashyap suspended / मनीष कश्यप निलंबन मामला , छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (2015 बैच) के अधिकारी श्री मनीष कश्यप, वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मनेन्द्रगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाली डिरेगुलेशन संबंधी बैठक की तैयारी के सिलसिले में 23 जनवरी 2026 को विभागीय सचिव ने श्री कश्यप से दूरभाष पर संपर्क किया था। इस दौरान श्री कश्यप द्वारा स्पष्ट जानकारी न देने के साथ अमर्यादित व्यवहार किए जाने की शिकायत सामने आई।

विभाग के अनुसार, यह आचरण अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के नियम-3 के विरुद्ध पाया गया। इसके फलस्वरूप राज्य शासन ने अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1969 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया है।


Share This Article