Life changed with courage and skills
Life changed with courage and skills
Share This Article

रायपुर 28 मार्च 2026 / ETrendingIndia / Life changed with courage and skills: The success story of Maniyari women / मनियारी महिलाओं सफलता कहानी , छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के छोटे से गांव मनियारी की पांच महिलाओं ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादे और सही अवसर मिल जाएं, तो कोई भी बदलाव संभव है।

यह कहानी है अनुसूया साहू और उनकी साथियों की, जिन्होंने संघर्षों के बीच अपनी नई पहचान बनाई।

छोटे कदम से बड़ी शुरुआत

अनुसूया साहू को बचपन से सिलाई का हुनर था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वे आगे नहीं बढ़ पा रही थीं। वर्ष 2024 में शुरू हुई महतारी वंदन योजना ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई। उन्होंने हर महीने मिलने वाली राशि को बचाकर छह महीने बाद सिलाई मशीन खरीदी और घर से काम शुरू किया।

प्रेरणा से बना महिला समूह

अनुसूया की मेहनत ने गांव की अन्य महिलाओं—ओमकारेश्वरी, पार्वती, गंगा और हेमिनी—को प्रेरित किया। सभी ने सिलाई सीखी और मिलकर एक समूह बना लिया।सहयोग और सीखने की भावना ने इस पहल को मजबूत बनाया।

सरकारी योजनाओं से मिला सहारा

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से महिलाओं ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ लिया। योजना से मिली राशि से उन्होंने सिलाई मशीनें खरीदीं और अपने काम का विस्तार किया।

आत्मनिर्भरता की ओर कदम

आज ये महिलाएं मिलकर एक सफल सिलाई केंद्र चला रही हैं। उनके बनाए कपड़ों की मांग गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी बढ़ रही है। इससे उनकी आय में वृद्धि हुई है और वे अपने परिवार की जरूरतों के साथ बच्चों की शिक्षा पर भी ध्यान दे रही हैं।

नई सोच की प्रेरणा

अब ये महिलाएं परिवार के फैसलों में भागीदारी निभा रही हैं और आत्मसम्मान के साथ समाज में अपनी पहचान बना रही हैं। उनकी सफलता गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।