छत्तीसगढ़ सहकारी उत्कृष्टता पुरस्कार
छत्तीसगढ़ सहकारी उत्कृष्टता पुरस्कार
Share This Article

रायपुर, 25 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ सहकारी उत्कृष्टता पुरस्कार , राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 7 सहकारी समितियों एवं छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत 2 एफपीओ (एफपीओ) को वर्ष 2025 के क्षेत्रीय सहकारी उत्कृष्टता एवं योग्यता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार कार्यक्रम रायपुर में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सी. आर. प्रसन्ना सचिव, सहकारिता उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता समितियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान किया।

कार्यक्रम में श्री कुलदीप शर्मा, आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं, श्री किंचित जोशी, क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम रायपुर, श्री के.एन. कांडे, प्रबंध संचालक, एपेक्स बैंक रायपुर सहित राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

श्री किंचित जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) की स्थापना वर्ष 1963 में किसानों और सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई थी।

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम कृषि विपणन, भंडारण, कोल्ड चेन, प्रसंस्करण, डेयरी, मत्स्य पालन, हथकरघा, महिला एवं कमजोर वर्गों की सहकारी समितियों के विकास के लिए कार्य कर रहा है। अब तक निगम द्वारा देशभर की सहकारी संस्थाओं को लगभग 4.33 लाख करोड़ रुपये का वित्तपोषण किया गया है।

पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रमुख समितियां

सर्वश्रेष्ठ प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियां (पैक्स) के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार (उत्कृष्टता) सेवा सहकारी समिति मर्यादित, बोरीगारका, जिला दुर्ग को 35 हजार एवं प्रशस्ति पत्र

द्वितीय पुरस्कार (योग्यता) वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति मर्यादित, सुरगी, जिला राजनांदगांव को 25 हजार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

राज्य के एक प्रमुख क्षेत्र में
सर्वश्रेष्ठ प्राथमिक सहकारी समितियां (विपणन क्षेत्र) के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार बिल्हा सहकारी विपणन संस्था मर्यादित, सरगांव, जिला मुंगेली को 35 हजार एवं प्रशस्ति पत्र और

द्वितीय पुरस्कार गौरेला सहकारी विपणन संस्था मर्यादित, पेंड्रारोड, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को 25 हजार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

सहकारिता मंत्रालय की पहल को अपनाने वाली समितियां में प्रथम पुरस्कार वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति मर्यादित, उतई, जिला दुर्ग को 35 हजार एवं प्रशस्ति पत्र और

द्वितीय पुरस्कार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, नवागांव, जिला बालोद को 25 हजार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

सर्वश्रेष्ठ महिला सहकारी समिति के अंतर्गत तिब्बतन रिफ्यूजी मल्टीपरपज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, मैनपाट, जिला सरगुजा को प्रथम पुरस्कार 35 हजार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

सर्वश्रेष्ठ एफपीओ के लिए प्रथम पुरस्कार किसान कल्याण उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित, बलौदाबाजार को 35 हजार एवं प्रशस्ति पत्र और

द्वितीय पुरस्कार बिहान प्रगतिशील महिला बहुद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित, गुल्लू, जिला रायपुर को 25 हजार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।