Share This Article 1 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार के साथ वैश्विक स्तर पर भी मारुति सुजुकी की पकड़ मजबूत हो रही है। कंपनी ने अगस्त 2025 से अक्टूबर 2026 के बीच 50 हजार से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्यात किया है। भारत से होने वाले कुल ईवी निर्यात में कंपनी की हिस्सेदारी 93 प्रतिशत तक पहुंच गई है। 50 देशों में पहुंची ई-विटारा मारुति सुजुकी ने अगस्त 2025 में वैश्विक बाजारों में इलेक्ट्रिक वाहनों की आपूर्ति शुरू की थी। कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा का निर्यात करीब 50 देशों में कर रही है। इनमें ब्रिटेन, नॉर्वे, जर्मनी, जापान और स्विट्जरलैंड जैसे प्रमुख बाजार शामिल हैं। भारत के ईवी निर्यात में 93% हिस्सेदारी अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान भारत से हुए कुल इलेक्ट्रिक वाहन निर्यात में मारुति सुजुकी की हिस्सेदारी 93 प्रतिशत रही। यह आंकड़ा वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में भारतीय वाहन उद्योग की बढ़ती उपस्थिति को भी दर्शाता है। Share This Article Post navigation ताज से जिंजर तक 8 नए होटल बनाएंगे टाटा और अदाणी समूह असम के अगरवुड को मिला ग्लोबल बाजार का रास्ता…! गुवाहाटी एयरपोर्ट बना निर्यात केंद्र