Share This Article Maruti Suzuki sales : देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अक्टूबर के दौरान जबरदस्त तेजी देखने को मिली। त्योहारी सीजन में कारों और अन्य वाहनों की बढ़ती मांग के बीच मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा, हुंडई और एमजी मोटर की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मारुति सुजुकी और हुंडई ने अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री का रिकॉर्ड बनाया, जबकि महिंद्रा की कुल वाहन बिक्री भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। मारुति सुजुकी की बिक्री 25% बढ़ी, बनाया नया रिकॉर्ड देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अक्टूबर में कुल 2,76,120 वाहन बेचे। यह पिछले साल की समान अवधि से करीब 25 प्रतिशत अधिक है। कंपनी की घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 2,16,789 इकाई रही। दोनों आंकड़े कंपनी के लिए अब तक के सर्वाधिक मासिक बिक्री रिकॉर्ड हैं। डीलरशिप पर करीब दो लाख बुकिंग लंबित थीं। टाटा मोटर्स की बिक्री में 23% की उछाल टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री 23 प्रतिशत बढ़कर 75,426 इकाई पहुंच गई। घरेलू बाजार में कंपनी ने 73,894 यात्री वाहन बेचे, जबकि निर्यात में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। महिंद्रा की कुल बिक्री 1.31 लाख के पार महिंद्रा एंड महिंद्रा की अक्टूबर में कुल वाहन बिक्री 9 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 1,31,109 इकाई रही। कंपनी की एसयूवी, पिकअप और तिपहिया वाहनों की मांग मजबूत बनी रही। निर्यात में 77 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हुंडई और एमजी मोटर को भी मिला फायदा हुंडई मोटर इंडिया की कुल बिक्री 17.7 प्रतिशत बढ़कर 82,299 इकाई रही। वहीं, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने 19 प्रतिशत वृद्धि के साथ 8,013 वाहन बेचे। ऑटो शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर अक्टूबर के बिक्री आंकड़ों से ऑटो सेक्टर में मजबूत मांग के संकेत मिले हैं। ऐसे में शेयर बाजार में मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा और हुंडई से जुड़े शेयरों पर निवेशकों की नजर रहने की संभावना है। Share This Article Post navigation Nandini Milk Price Hike : कर्नाटक में दूध 8 रुपये प्रति लीटर महंगा, दही के दाम भी 14 रुपये बढ़े, आज से नई कीमतें लागू