Share This Article रायपुर 18 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Additional instalment of dearness allowance for central government employees and dearness relief (DR) for pensioners approved / महंगाई भत्ता बढ़ोतरी 2026 , प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मूल्य वृद्धि की भरपाई के लिए केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (डीआर) की अतिरिक्त किस्त जारी करने को मंजूरी दी है जो 01.01.2026 से प्रभावी होगी। दो प्रतिशत की वृद्धि यह मूल वेतन/पेंशन के 58 प्रतिशत की मौजूदा दर से दो प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दोनों में वृद्धि के कारण सरकारी खजाने पर कुल मिलाकर 6791.24 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का बोझ पड़ेगा। इससे लगभग 50.46 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और 68.27 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा। यह वृद्धि स्वीकृत फार्मूले के अनुसार है, जो सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है। Share This Article Post navigation सिविल सेवा परीक्षा 2025 : सफल प्रतिभागियों में एक तिहाई महिलाएं , व्यापक भागीदारी – लैंगिक, क्षेत्र और सामाजिक पृष्ठभूमि अधिक समावेशी बन रहें हैं – केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सीवर सकर मशीन का लोकार्पण :सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार कर बदलाव दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर