Share This Article रायपुर, 25 नवंबर 2026। Miss Universe 2026 : दुनिया की प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स 2026 का विजेता घोषित हो गया है। 24 नवंबर को प्यूर्टो रिको के सैन जुआन में आयोजित 75वें मिस यूनिवर्स समारोह में मेजबान देश की 27 वर्षीय जेनिफर बैरेटो ने खिताब अपने नाम किया। उनकी जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि वह शादीशुदा होने के साथ एक सात साल की बेटी की मां भी हैं। मिस यूनिवर्स का ताज जीतने वाली वह पहली मां बन गई हैं। प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो बनीं मिस यूनिवर्स 2026 जेनिफर बैरेटो ने दुनिया के 116 देशों और क्षेत्रों की प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब हासिल किया। फाइनल मुकाबले में डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज पहली रनर-अप रहीं, जबकि वेनेजुएला की क्लारा वेगास दूसरे रनर-अप स्थान पर रहीं। फिलीपींस की बीट्रिस मिलान-विंडोर्स्की और न्यूजीलैंड की जॉर्जिया वाडिंगटन ने भी टॉप-5 में जगह बनाई। मां और शादीशुदा महिला के रूप में रचा इतिहास जेनिफर की जीत मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के इतिहास में एक खास उपलब्धि मानी जा रही है। वह शादीशुदा हैं और उनकी सात साल की बेटी पेनेलोप है। प्रतियोगिता के नियमों में बदलाव के बाद विवाहित और मां बन चुकी महिलाओं को भी हिस्सा लेने की अनुमति मिली थी। जेनिफर ने इस मौके को जीत में बदलकर दुनिया भर की महिलाओं के लिए प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। भारत की काजिया लिज मेजो टॉप-30 तक पहुंचीं इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से काजिया लिज मेजो ने हिस्सा लिया। उन्होंने शुरुआती दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-30 में जगह बनाई, लेकिन टॉप-12 में प्रवेश नहीं कर सकीं। अगस्त 2026 में काजिया ने मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता था। वह केरल से इस राष्ट्रीय खिताब को जीतने वाली पहली महिला बनी थीं। प्यूर्टो रिको को मिला छठा मिस यूनिवर्स खिताब जेनिफर की जीत के साथ प्यूर्टो रिको ने छठी बार मिस यूनिवर्स का ताज हासिल किया है। इससे पहले इस देश की मारिसोल मलारेट, डेबोरा कार्थी-ड्यू, दयानारा टोरेस, डेनिस क्विनोनेस और जुलेइका रिवेरा यह खिताब जीत चुकी हैं। 75वें संस्करण की यह जीत प्यूर्टो रिको के लिए इसलिए भी यादगार है, क्योंकि प्रतियोगिता का आयोजन इसी देश में हुआ और खिताब भी मेजबान देश की प्रतिभागी ने जीता। Share This Article Post navigation Bangladesh Full Lockdown : शेख हसीना की वापसी के ऐलान से बढ़ा सियासी तनाव, आवामी लीग ने 27-28 नवंबर को किया देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान