Mission Shakti
Mission Shakti
Share This Article

रायपुर 13 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Applications for contractual recruitment in Raigarh district under Mission Shakti are invited till February 24./ मिशन शक्ति रायगढ़ भर्ती , महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला रायगढ़ , छत्तीसगढ़ ने मिशन शक्ति अंतर्गत शक्ति सदन के संचालन के लिए स्वीकृत संविदा पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती भारत सरकार के एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत की जा रही है।

इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 24 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विभाग की वेबसाइट https://wcd.e-bharti.in/Raigarh पर आमंत्रित किए गए हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती:

आवासीय अधीक्षक – 1 पद (वेतन 20,900 रुपये)

कार्यालय सहायक – 1 पद (वेतन 16,310 रुपये)

बहुउद्देशीय सहायक – 2 पद (वेतन 11,720 रुपये)

रसोइया – 2 पद (मानदेय 6,135 रुपये, अंशकालीन)

सुरक्षा गार्ड/चौकीदार – 3 पद (वेतन 11,360 रुपये)

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, रायगढ़ के सूचना पटल एवं विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।