रायपुर 25 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / Applications are invited till January 12 for recruitment to various contractual posts for child care institutions run under Mission Vatsalya. / Mission Vatsalya Recruitment 2026 , राज्य बाल संरक्षण समिति, संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ द्वारा मिशन वात्सल्य अंतर्गत संचालित बाल देखरेख संस्थाओं के शासकीय संस्था के रूप में संचालन हेतु संविदा के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है. 12 जनवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।

उक्त विज्ञापित पदों पर पदपूर्ती के लिये पात्र अभ्यर्थी अपने पूर्ण अभिलेखों एवं जानकारी सहित आवेदन पत्र जिस जिले के बाल देखरेख संस्थाओं के लिए संविदा के पद विज्ञापित किए गए है उस जिले के कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग को पंजीकृत डाक से निर्धारित अंतिम तिथि तक प्रेषित करेंगे, यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा राज्य स्तर पर प्रेषित आवेदन पर विचार नहीं किया जावेगा।
अभ्यर्थीगण आवेदन हेतु जिलेवार, वर्गवार पदपूर्ति किये जाने वाले पदों का विस्तृत विवरण, पदों हेतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, अनिवार्य कौशल, अनिवार्य अनुभव, अन्य अर्हताओं सहित समस्त संलग्न किये जाने वाले अभिलेखों का विवरण आवेदन पत्र एवं संबंधित जिलों का पत्राचार का पता महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर एवं वेबसाइट www. cgstate.gov.in एवं www.cgwcd.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं.
