ICAR-National Gemini Research Centre
ICAR-National Gemini Research Centre
Share This Article

रायपुर 15 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Walk-in interview by ICAR-National Gemini Research Centre Nagaland on April 21/ मिथुन अनुसंधान वॉक-इन इंटरव्यू , भाकृअनुप-राष्ट्रीय मिथुन अनुसंधान केन्द्र (ICAR-National Research Centre on Mithun) नागालैंड द्वारा वॉक-इन इंटरव्यू दिनांक 21 अप्रैल 2026 (प्रातः 10:00 बजे से) ICAR-राष्ट्रीय मिथुन अनुसंधान केंद्र, मिथुन फार्म एवं क्रय एवं भंड अनुभाग, मेजीफेमा, नागालैंड में निम्नलिखित यंग प्रोफेशनल्स (। एवं II) की नियुक्ति हेतु आयोजित किया जाएगा.

विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन प्रारूप वेबसाइट www.nrcm.org.in से डाउनलोड किया जा सकता है. यह नियुक्ति संविदा आधार पर एक वर्ष के लिए होगी, जिसे आवश्यकता अनुसार एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है या परियोजना की समाप्ति तक (जो पहले हो) जारी रखा जा सकता है. पदों का विवरण एवं नियम शर्ते नीचे दी गई हैं:

1 YP-I (क्रय एवं भंडार अनुभाग)- समेकित वेतन (मासिक) -रु. 30,000/– आवश्यक योग्यता -मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक तथा किसी केंद्रीय स्वायत्त निकाय/सरकारी संस्थान के क्रय एवं भंडार अनुभाग में न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव.-वांछनीय योग्यता-GeM पोर्टल के माध्यम से वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीद का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थी.आयु, 21-45 वर्ष (नियम के अनुसान छूट), वार्षिक अनुरक्षण अनुबंध (AMC) वार्षिक दर अनुबंध, स्टोर्स एवं इन्वेंट्री प्रबंधन का अनुभव.

2 YP-II (मिथुन फार्म, मेजीफेमा)- रु. 42,000/-,मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.वी.एससी. एवं ए.एच.,बड़े पशुओं (विशेषकर मिथुन) के प्रबंधन का अनुभव.

3 -YP-II (AP&R अनुभाग)- रु. 42,000/- बी.वी.एससी. (पशु चिकित्सा विज्ञान) में स्नातक, जीवन विज्ञान/पशु शरीर क्रिया विज्ञान/प्रजनन/पशुधन उत्पादन प्रबंधन/बायोटेक्नोलॉजी/जूलॉजी में एम.एससी., बड़े पशुओं एवं फार्म प्रबंधन का अनुभव., एम.वी.एससी. (पशु चिकित्सा/पशु विज्ञान) या कृषि/जीवन विज्ञान (बायोटेक्नोलॉजी/जूलॉजी) में पीएचडी., वैज्ञानिक उपकरणों के उपयोग एवं प्रयोगशाला प्रक्रियाओं के संचालन का अनुभव.,प्रयोगशाला में वैज्ञानिक उपकरणों को संभालने और वैज्ञानिक प्रक्रियाओं को पूरा करने का अनुभव.