मिजोरम बना भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य

310df84e-30a3-435d-baf6-39fdc4e12f85
Share This Article

ETrendingIndia रायपुर/ (mizoram achives 1 st full functional litreary state of india ) मिजोरम के मुख्यमंत्री श्री लालदुहोमा ने गत 20 मई को औपचारिक रूप से मिजोरम को भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया।

आइजोल में आयोजित एक विशेष समारोह में यह ऐतिहासिक मिजोरम बना भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषणा की गई, जिसमें केंद्रीय मंत्री श्री जयंत चौधरी, मिजोरम के शिक्षा मंत्री डॉ. वानललथलाना और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मिजोरम, जो 1987 में राज्य बना था। यह राज्य वर्ष 2011 की जनगणना में 91.33% साक्षरता दर के साथ भारत में तीसरे स्थान पर था।

राज्य में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ के अंतर्गत अगस्त–सितंबर 2023 में घर-घर सर्वे कर 3,026 निरक्षरों की पहचान की गई, जिनमें से 1,692 लोग शिक्षण गतिविधियों में शामिल हुए।

इस सफलता में 292 स्वैच्छिक शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई। यह उपलब्धि मिजो समाज की कर्तव्य भावना और सामुदायिक सहभागिता को दर्शाती है।

केंद्र प्रायोजित ULLAS योजना 15 वर्ष से अधिक उम्र के उन लोगों के लिए है जो स्कूल नहीं जा सके।