Share This Article रायपुर, 17 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Deputy Chief Minister flagged off Raipur-Jabalpur Intercity Train ‘Mookmati Express’ / मूकमाटी एक्सप्रेस ट्रेन , छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने रायपुर रेलवे स्टेशन से ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रायपुर–जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का नामकरण जैन संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज की प्रसिद्ध कृति मूकमाटी के नाम पर किया गया है, जिससे जैन समाज में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने अपने तप, त्याग और विचारों से समाज को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि गुरुदेव का देह त्याग छत्तीसगढ़ की धरती डोंगरगढ़ में होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। मूकमाटी एक्सप्रेस का शुभारंभ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को देशभर में मजबूत करेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के एडवाइजरी पैनल सदस्य श्री प्रकाश मोदी, रायपुर वाणिज्य रेल प्रबंधक श्री अवधेश त्रिपाठी, एसईसीआर के वरिष्ठ अधिकारी श्री राकेश सिंह, सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष श्री विनोद जैन, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। Share This Article Post navigation 44 हैंडपंप तकनीशियनों को नियुक्ति पत्र प्रदान : पेयजल समस्या के लिए नया नंबर 1916 जारी भोपाल : यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर का मुख्यमंत्री ने बिना मास्क पहने किया मुआयना : परिसर में बनाया जाएगा स्मारक