Share This Article

ETrendingIndia रायपुर 27 नवंबर 2025/ ‘मोर पेड़ -मोर दाई ‘ : एक फलदार पेड़ मोर दाई के नाव अभियान का शुभारंभ 28 नवंबर को श्री दावड़ा यूनिवर्सिटी नया रायपुर में किया जाएगा. यह आयोजन दोपहर 12 बजे से विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया जा रहा है l

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चांसलर श्रीमती प्रीति दावड़ा विश्वविद्यालय के सीईओ श्री चिन्मय दावड़ा, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस वी शुक्ला, हरिहर बहिनी के संस्थापक श्रीमती पुष्पा साहू हरियाली दीदी, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर (IGKV Raipur) के सेवानिवृत्ति प्रमुख कृषि वैज्ञानिक डॉ. कृष्ण कुमार साहू, ग्राम भारती गतिविधि छत्तीसगढ़ प्रांत के पदाधिकारी, पर्यावरण मित्र रायपुर के सदस्यगण एवं छत्तीसगढ़ गायत्री प्रज्ञा पीठ तेलीबांधा रायपुर के पदाधिकारी अन्य गणमान्य नागरिक भारी संख्या में उपस्थित होंगे l

इस अभियान में एक फलदार पौधा अपने मां के याद में लगाने का महत्व एवं इसका सामाजिक लाभ तथा पर्यावरण सुधार के ऊपर व्यापक चर्चा की जाएगी.

मोर पेड़ मोर दाई अभियान