Share This Article

ETrendingIndia / हरियाली दीदी की नवाचार
एक फलदार पेड़ मोर दाई के नाव अभियान का शुभारंभ

श्री दावड़ा यूनिवर्सिटी नवा रायपुर में दिनांक 28 नवंबर 2025 को हरियाली दीदी की नवाचार
एक फलदार पेड़ मोर दाई के नाव अभियान का भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के माननीय अध्यक्ष चन्दूलाल साहू के द्वारा किया गया l
मुख्य अतिथि श्री साहू ने इस अभियान में एक फलदार पौधा अपने मां के याद में लगाने का महत्व एवं इसका सामाजिक लाभ तथा पर्यावरण सुधार के ऊपर व्यापक चर्चा की l उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में फल का पौधा लगया l

हरियर बहिनि की संस्थापक सदस्य श्रीमती पुष्पा साहू ने कहा कि देश यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आह्वान एक पेड़ माँ के नाम योजना को आम लोगों के भावना से जोड़ने की उदेश्य से मोर पेड़ मोर दाई जनजागृति अभियान प्रारंभ की हूँ l इस उदेश्य की प्राप्ति हेतु हरियर बहिनि के सभी सदस्य अपनी पूर्ण क्षमता के साथ लगे हैं l हमारे प्रारंभिक प्रयास को आम लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है l लोग अपने माँ की याद में अपने घरों के छत में फलदार पौधे लगा रहे हैं l खुशी का विषय है कि घर के एक सदस्य की पहल से प्रेरित होकर घर सभी सदस्यों द्वारा 4-5 पौधा अपने घर में स्वयं के खर्च लगा रहे हैं l श्रीमती साहू ने फलो की जैविक खेती की वैज्ञानिक तकनीकी एवं महत्व पर विस्तार से चर्चा की l
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के सेवानिवृत्ति प्रमुख कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर कृष्ण कुमार साहू ने वृक्षों की महत्व एवं उपयोगिता, अर्बन फार्मिंग की तकनीकी जानकारी दी l
स्वागत भाषण श्री दावड़ा यूनिवर्सिटी नवा रायपुर के मानद निदेशक श्री तुलसी दास संघानी द्वारा दिया गया l

डॉ. सुरजीत दे मंडल, डीन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा l
इस अवसर पर सुश्री बुशरा ख़ान, कार्यक्रम समन्वयक, हरियर बहिनि के सदस्य श्रीमती मंजू गजपल्लआ, राखी गुप्ता, ग्राम भारती गतिविधि छत्तीसगढ प्रांत, पर्यावरण मित्र रायपुर के सदस्य गण एवं छत्तीसगढ़ गायत्री प्रज्ञा पीठ तेलीबांधा रायपुर के पदाधिकारी, अन्य गणमान्य नागरिक श्री दावड़ा यूनिवर्सिटी नवा रायपुर के प्राध्यापक, अधिकारि, छात्र भारी संख्या में उपस्थित रहे l