Share This Article भोपाल, 10 सितंबर 2026। MP High Court : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को गुरुवार को नया मुख्य न्यायाधिपति मिल गया। न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधिपति के रूप में शपथ ली। लोकभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति कोगजे को पुष्प-गुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति की नियुक्ति अधिसूचना का हुआ वाचन समारोह का संचालन मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधिपति नियुक्त किए जाने से संबंधित अधिसूचना का वाचन किया। कार्यक्रम की शुरुआत और समापन वंदे मातरम् और राष्ट्रगान जन-गण-मन के गायन के साथ हुआ। शपथ समारोह में न्यायपालिका और सरकार के कई दिग्गज रहे मौजूद न्यायमूर्ति कोगजे के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश सरकार, विधानसभा, न्यायपालिका और प्रशासन से जुड़े कई प्रमुख लोग शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ल, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल और भोपाल की महापौर मालती राय समेत कई गणमान्य लोग समारोह में उपस्थित रहे। इसके अलावा मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायमूर्तिगण, रजिस्ट्रार जनरल धरमिंदर सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और विभिन्न आयोगों के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। न्यायमूर्ति कोगजे के सामने होगी नई जिम्मेदारी मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधिपति के रूप में शपथ लेने के साथ न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे के सामने न्यायिक प्रशासन और हाईकोर्ट की कार्यप्रणाली से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां आ गई हैं। उनके शपथ ग्रहण के साथ मध्यप्रदेश न्यायपालिका के शीर्ष पद पर नई नियुक्ति प्रभावी हो गई है। Share This Article Post navigation दुबई : MP के लिए 53 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त KenBetwa Project : किसानों की समृद्धि से बदलेगा बुंदेलखंड, CM मोहन यादव बोले- सिंचाई बढ़ेगी तो बढ़ेगा किसानों का लाभ