Muay Thai Championship: Chhattisgarh shines at the IFMA World Championship! Grand welcome for Tikeshwari and Praveen upon their return from the World Championship... they missed out on a medal due to not receiving an NOC.
Muaythai Championship
Share This Article

रायपुर, 27 जून 2026/ Muay Thai Championship: Chhattisgarh shines at the IFMA World Championship! Grand welcome for Tikeshwari and Praveen upon their return from the World Championship… they missed out on a medal due to not receiving an NOC.

Muaythai Championship : मलेशिया के कुआलालंपुर में 16 से 26 जून 2026 तक आयोजित IFMA सीनियर वर्ल्ड म्यूथाई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर लौटे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का शनिवार सुबह स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में भव्य स्वागत किया गया। दंतेवाड़ा दक्षिण बस्तर की खेल एवं युवा कल्याण विभाग की कोच कु. टिकेश्वरी साहू और रायपुर के प्रवीण कृष्ण जायसवाल का राज्य म्यूथाई संघ, खेल संस्थाओं और परिजनों ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

NOC बनी बाधा, वरना भारत को मिल सकता था एक और पदक

टिकेश्वरी साहू और प्रवीण कृष्ण जायसवाल ने अपने दमदार खेल के दम पर विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि, IFMA मेडिकल बोर्ड की ओर से एनओसी नहीं मिलने के कारण भारतीय कोच की आपत्ति के बावजूद दोनों खिलाड़ियों को आगे खेलने का मौका नहीं मिल सका, जिससे भारत की झोली में एक अतिरिक्त पदक आने की संभावना समाप्त हो गई।

इस निर्णय से खिलाड़ियों में मायूसी जरूर दिखी, लेकिन दोनों ने आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और मजबूत वापसी कर देश के लिए पदक जीतने का संकल्प दोहराया।

रायपुर एयरपोर्ट पर स्वागत समारोह में राज्य म्यूथाई संघ के महासचिव अनीस मेमन, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शुभम निषाद, राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियंका साहू, नारी उन्नयन संस्था की अन्नू देवी कंवर, महेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और परिजन मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि इस विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में भारत समेत 87 देशों के खिलाड़ियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया था। भारत के 30 सदस्यीय सीनियर दल और 18 सदस्यीय स्कूली खिलाड़ियों के दल ने प्रतियोगिता में भाग लिया। सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत ने 1 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 8 पदक अपने नाम किए।

वहीं, 16 से 22 जून 2026 तक आयोजित प्रथम वर्ल्ड स्कूल म्यूथाई चैंपियनशिप में भारत को 1 रजत और 2 कांस्य पदक मिले। इस स्पर्धा में बस्तर के युवा खिलाड़ी युवराज सिंह राजपूत ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता, जबकि रायपुर की समिधा अग्रवाल क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में सफल रहीं।

स्कूल वर्ल्ड चैंपियनशिप में UMAI एथलीट कमीशन के चेयरमैन एवं विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी रायपुर के संचालक अमन यादव को विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में बुलाया गया था।