रायपुर, 03 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Chief Minister’s Rural Bus Scheme : Changing the face of rural life, Even remote forest areas are now connected to the mainstream/ मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना , छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने सुदूर वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के जीवन को नई दिशा दी है। बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ इलाकों में जहां कभी आवागमन सबसे बड़ी समस्या थी, आज वहीं सुरक्षित और नियमित परिवहन की सुविधा उपलब्ध हो रही है। इस योजना से गांव सीधे जिला मुख्यालय, स्कूल, अस्पताल और रेलवे स्टेशन से जुड़ गए हैं।
जहां रास्ते थे कठिन, वहां अब बस की सुविधा
सरगुजा जिले के बादा, बरियों, चारपारा, सिधमा, अखोराखुर्द, रूखपुर और अम्बिकापुर तक बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों में उत्साह है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी सोच ने उन क्षेत्रों तक विकास पहुंचाया है, जहां पहले पहुंचना भी मुश्किल था।
स्वास्थ्य कर्मियों और छात्रों को बड़ी राहत
स्वास्थ्य कर्मी परमानिया पैकरा और चंदा टोप्पो बताती हैं कि अब समय पर ड्यूटी पहुंचना आसान हो गया है। वहीं नर्सिंग और कॉलेज की छात्राओं लक्ष्मी और निशा के लिए पढ़ाई का रास्ता सरल हुआ है, क्योंकि अब बस गांव से ही मिल जाती है।
ग्रामीणों के सपनों को मिली रफ्तार
सिदमा गांव के दिव्यांशु सिंह जैसे छात्र अब समय पर स्कूल पहुंच पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना केवल परिवहन नहीं, बल्कि सुशासन और समान विकास की मिसाल बनकर सुदूर वनांचल में प्रगति की नई कहानी लिख रही है।
