Share This Article रायपुर, 22 सितंबर 2026/ ETrendingIndia / रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड के ग्राम महुंआपाली निवासी मुकेश कुमार शर्मा के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना जीवनरक्षक साबित हुई। हार्ट की गंभीर बीमारी के कारण उन्हें पेसमेकर लगाने की जरूरत थी, लेकिन इलाज का भारी खर्च परिवार के लिए चिंता का विषय था। शासन ने योजना के तहत 8 लाख 91 हजार 778 रुपए की सहायता स्वीकृत की, जिसके बाद रायपुर एम्स में उनका सफल पेसमेकर प्रत्यारोपण किया गया। अब उनकी स्वास्थ्य स्थिति अच्छी है। सीने में दर्द के बाद सामने आई गंभीर बीमारी मुकेश को सीने में दर्द की शिकायत के बाद परिजन इलाज के लिए रायपुर लेकर पहुंचे। जांच में हार्ट संबंधी गंभीर समस्या सामने आई और डॉक्टरों ने पेसमेकर लगाने की सलाह दी। योजना से मिला इलाज का खर्च इलाज के दौरान जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की आयुष्मान शाखा से उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी मिली। आवेदन के बाद पेसमेकर प्रत्यारोपण के लिए आवश्यक राशि स्वीकृत की गई। एम्स में सफल उपचार, अब स्वास्थ्य में सुधार आर्थिक सहायता मिलने के बाद रायपुर एम्स में मुकेश का सफल ऑपरेशन कर पेसमेकर लगाया गया। उपचार और चिकित्सकीय निगरानी के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ और अब वे स्वस्थ हैं। मुकेश ने जताया आभार मुकेश ने कहा कि आर्थिक सहायता के बिना गंभीर बीमारी के बीच इलाज कराना परिवार के लिए बेहद मुश्किल होता। उन्होंने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए शासन के प्रति आभार जताया। जरूरतमंद मरीजों को समय पर इलाज का प्रयास सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन का जोर जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने और आर्थिक कारणों से किसी मरीज का इलाज प्रभावित न होने देने पर है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के जरिए गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए पात्र मरीजों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। Share This Article Post navigation NTPC कोरबा की बड़ी पहल : 60.71 लाख टन राख का उपयोग… 25 हजार लोगों तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा