Share This Article रायपुर, 30 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत नायकबांधा, जनपद पंचायत अभनपुर के पंचायत सचिव श्रीमती विजयलक्ष्मी तारक को निलंबित कर दिया है। शिकायतकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से ग्राम पंचायत नायकबांधा में 15वें वित्त आयोग से कराए गए सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण के 04 कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की गई थी। जांच प्रतिवेदन के आधार पर छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 के तहत श्रीमती विजयलक्ष्मी तारक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया । Share This Article Post navigation बारिश से गरजा चित्रकोट…, पूरे शबाब पर ‘भारत का नियाग्रा’ Heavy Rain Alert : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर…! 4 दिन बाद कार में मिले दंपती के शव…IMD ने फिर दी बड़ी चेतावनी