Chief Minister Kanya Vivah YojanaChief Minister Kanya Vivah Yojana
Share This Article

रायपुर 28 मई 2026/ ETrendingIndia / Chief Minister Kanya Vivah Yojana: Bemetara MLAs will also get married / मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना , बेमेतरा जिले में 31 मई को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इस बार का आयोजन इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि बेमेतरा विधायक दीपेश साहू भी इसी योजना के अंतर्गत तरुणा साहू के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे।

विधायक ने समाज में सादगी, सामूहिक विवाह और सामाजिक समरसता का संदेश देने के उद्देश्य से इस योजना के माध्यम से विवाह करने का निर्णय लिया है।

जिला मुख्यालय के बेसिक ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस समारोह में विधायक सहित कुल 24 जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत राज्य सरकार जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। सामूहिक विवाह से सामाजिक खर्च कम होने के साथ सादगीपूर्ण विवाह को भी बढ़ावा मिलता है।


Share This Article