Share This Article रायपुर / ETrendingIndia / Uttarakhand Chief Minister planted paddy in his field / मुख्यमंत्री ने की धान रोपाई , उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र में अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत “हुड़किया बौल” के माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, जल के देवता इंद्र और छाया के देवता मेघ की वंदना भी की। उन्होंने कहा कि खेतों में उतरकर पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, बल्कि वे हमारी संस्कृति और परंपराओं के संवाहक भी हैं। Share This Article Post navigation टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल रवाना पशुओं से खेतों को नुकसान से बचाने के लिए केंद्र सरकार देगी मदद, केंद्रीय मंत्री के साथ उत्तराखंड के सीएम की बैठक