Mukhyamantri Tirth Darshan YojanaMukhyamantri Tirth Darshan Yojana
Share This Article

रायपुर, 28 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तीर्थयात्रियों को लेकर महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई।

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर उनकी यात्रा सुखद, सुरक्षित और मंगलमय होने की शुभकामनाएं दीं।

तीन प्रमुख तीर्थस्थलों के होंगे दर्शन

28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलने वाली इस यात्रा में श्रद्धालु महाराष्ट्र के शिर्डी में साईं बाबा मंदिर, शनि शिंगणापुर में शनिदेव मंदिर और त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे।

ट्रेन के रवाना होने से पहले रेलवे स्टेशन पर तीर्थयात्रियों में खासा उत्साह नजर आया।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष अवसर

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना ऐसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जो लंबे समय से तीर्थयात्रा की इच्छा रखते हैं, लेकिन विभिन्न कारणों से यात्रा नहीं कर पाते।

उन्होंने कहा कि तीर्थ दर्शन आस्था के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर भी है।

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों और अन्य पात्र हितग्राहियों को प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा का अवसर उपलब्ध कराया जाता है।

सरकार का प्रयास है कि यात्रियों को यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाएं मिलें और वे सुरक्षित एवं सहज वातावरण में तीर्थस्थलों के दर्शन कर सकें।


Share This Article