रायपुर 27 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / Advertisement issued for recruitment of 22 posts of Canteen Attendant in Customs Office, Mumbai / मुंबई सीमा शुल्क भर्ती 2025 , प्रधान आयुक्त सीमा शुल्क (सामान्य) कार्यालय , मुंबई द्वारा सीबीआईसी भर्ती नियम 2015 के अनुसार मुंबई सीमा शुल्क कैंटीन में कैंटीन अटेंडेंट की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है।
इसके तहत कुल पदों की संख्या 22 है। निर्धारित प्रारूप में आवेदन इस सूचना के प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर या उसके पहले डाक द्वारा पहुँच जानी चाहिए। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 18 अक्टूबर 2025 के अंक में प्रकाशित हुआ है। आवेदन पत्र संस्था की वेबसाइट http://www.mumbaicustomszone1.gov.in/Home/ReleaseNews
से डाउनलोड किया जा सकता है.
