नागपुर पुणे वंदे भारत ट्रेन
नागपुर पुणे वंदे भारत ट्रेन
Share This Article

रायपुर / ETrendingIndia /नागपुर पुणे वंदे भारत ट्रेन , प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नागपुर-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस और दो अन्य ट्रेनों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर के सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे।

यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदर्भ से पुणे जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। अभी उन्हें महंगे टिकट लेकर निजी वाहनों से सफर करना पड़ता था, जिससे अधिक समय लगता था। इस कारण राज्य सरकार ने रेलवे मंत्री से नागपुर-पुणे ट्रेन सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था।

सबसे लंबी वंदे भारत ट्रेन सेवा

नागपुर (अजनी)–पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस देश की सभी वंदे भारत ट्रेनों में सबसे लंबी दूरी तय करेगी। यह ट्रेन नागपुर से पुणे तक का सफर लगभग 12 घंटे में पूरा करेगी।

यात्रा मार्ग और ठहराव

ट्रेन नागपुर से पुणे जाते समय वर्धा, बदनेरा, अकोला, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यनगर और दौंड स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद यह दौंड कॉर्ड लाइन से होते हुए पुणे पहुंचेगी।