रायपुर 14 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Applications invited till January 25 for training of ST, SC, OBC youth in Narayanpur for preparation of SSC, Railway, Banking and Vyapam exams / नारायणपुर युवा प्रशिक्षण योजना , छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए राजीव युवा उत्थान योजना 2025–26 के अंतर्गत आवेदन मांगे गए हैं। इस योजना के तहत युवाओं को एसएससी, रेलवे, बैंकिंग और व्यापम परीक्षा की तैयारी के लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा.
आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए। न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन के लिए जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य हैं। योजना का लाभ एक बार ही दिया जाएगा। कुल सीट 100 है जिसमें महिलाओं के लिए 33% सीट आरक्षित है.
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन माध्यम से की जा सकती है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 (शाम 5:30 बजे तक) निर्धारित है। पात्र अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र के लिए जिला नारायणपुर की वेबसाइट www.narayanpur.cg.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए आदिवासी विकास शाखा, जिला नारायणपुर से भी संपर्क किया जा सकता है।
