Narmada Gunjari
Narmada Gunjari
Share This Article

रायपुर 4 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Minister performs Shramdaan at Narmada Gunjari Ghat: Rivers are not just streams but lifeline of our civilization and culture / नर्मदा घाट श्रमदान अभियान , मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सीहोर जिले के बुधनी जनपद के ग्राम जोशीपुर में गुंजारी नर्मदा संगम घाट पर चल रहे स्वच्छता सेवा कार्य में श्रमदान किया।

इस दौरान उन्होंने दादा गुरुजी से भी भेंट की। दादा गुरूजी ने मिट्टी के औषधीय गुणों पर प्रकाश डालते हुए सभी को प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया।

मंत्री श्री पटेल ने “जल गंगा संवर्धन अभियान” को एक निरंतर चलने वाला जनआंदोलन बताते हुए कहा कि यह प्रयास किसी एक दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि संगम स्थलों की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण के कार्य नियमित रूप से जारी रखें।

उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नदियाँ केवल जलधाराएं नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता और संस्कृति की जीवनरेखा हैं, जिनकी पवित्रता बनाए रखना हम सभी का साझा दायित्व है।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह शर्मा, एसडीएम श्री दिनेश सिंह तोमर, तहसीलदार श्री ललित सोनी, जनपद सीईओ श्रीमती सुप्रिया दुफरे सहित अन्य अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे।