Share This Article रायपुर, 19 अगस्त 2026/ Nasha Mukti Abhiyan : नशे के खिलाफ देशभर में चल रहे 10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी और भावना दीदी ने यातायात पुलिस के जवानों को राखी बांधकर उन्हें नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई। यह अभियान भारत सरकार के सहयोग से देशभर में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ, संस्कारवान एवं चरित्रवान जीवन के लिए प्रेरित करना है। नशा सिर्फ शराब और ड्रग्स तक सीमित नहीं कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने कहा कि नशा केवल शराब, तंबाकू और ड्रग्स तक सीमित नहीं है। आज मोबाइल, सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग की अत्यधिक आदतें भी लोगों के जीवन और भविष्य को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी आदत पर व्यक्ति का नियंत्रण खत्म हो जाए और वही आदत व्यक्ति को नियंत्रित करने लगे, तो वह नशे का रूप ले लेती है। ‘ना’ कहने की आदत बचा सकती है जिंदगी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि कई बार सही समय पर ‘ना’ कहने का साहस पूरी जिंदगी बचा सकता है। नशे की शुरुआत अक्सर ‘सिर्फ एक बार’ से होती है, लेकिन धीरे-धीरे यही आदत जीवन को अपनी गिरफ्त में ले सकती है।उन्होंने युवाओं से गलत संगति और मित्रों के दबाव से बचने की अपील की। उनके मुताबिक, नशे को मना करने की दृढ़ता ही सच्ची बहादुरी है। राजयोग से बढ़ता है आत्मबल उन्होंने कहा कि राजयोग आत्मबल बढ़ाने और मन पर नियंत्रण रखने में मदद करता है। इससे व्यक्ति में सही निर्णय लेने की क्षमता और मानसिक मजबूती विकसित होती है। युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए उन्होंने पांच मंत्र बताए, बड़ा सपना देखें, अच्छे मित्र चुनें, अच्छे विचार रखें, प्रतिदिन कुछ मिनट ध्यान करें और श्रेष्ठ चरित्र का निर्माण करें। जवानों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस के जवानों ने स्वयं नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। ब्रह्माकुमारी बहनों ने जवानों से अपील की कि वे अपने परिवार के साथ-साथ कम से कम पांच मित्रों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। Share This Article Post navigation Chhattisgarh High Court : बिलासपुर हाई कोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज…! कॉलेजियम ने संतोष शर्मा सहित इन 3 नामों को दी मंजूरी Raksha Bandhan Holiday : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर…! 28 अगस्त को सरकारी दफ्तर…बैंक और कोषालय भी रहेंगे बंद