रायपुर 01 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो के साथ ब्रह्माकुमारीज ने नशा मुक्त भारत अभियान के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) किया है।
इसके अन्तर्गत नशामुक्त युवा-विकसित भारत कार्यक्रम का शुभारम्भ रविवार 2 अगस्त को सुबह 10.30 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।
अपने सम्बोधन के दौरान वह युवाओं से संवाद भी करेंगे। प्रधानमंत्री से चर्चा के लिए रायपुर के शान्ति सरोवर रायपुर को भी चुना गया है।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अपनी स्थापना के 90 वर्ष पूरे होने पर इस वर्ष को नवदशकोत्सव वर्ष के रूप में मना रहा है।
इस उपलक्ष्य में आगामी 4 से 20 अगस्त तक संस्थान द्वारा देश भर में दस करोड़ लोगों से नशामुक्ति की प्रतिज्ञा कराने का संकल्प लिया गया है।
