National Film AwardsNational Film Awards
Share This Article

रायपुर, 22 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अब सिर्फ सम्मेलन कक्ष तक सीमित नहीं रहेंगे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भविष्य में पुरस्कार समारोह देश के प्रमुख और आकर्षक पर्यटन स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे।

इसके लिए सभी राज्यों से अपने सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों के प्रस्ताव मांगे गए हैं।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मंत्री ने कहा कि फिल्म और पर्यटन को एक साथ जोड़ने से देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को नई पहचान मिलेगी। राष्ट्रपति, फिल्म जगत की हस्तियों और देशभर के लोगों की इन स्थलों पर मौजूदगी से पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

राज्यों से मांगे प्रस्ताव

राज्यों को ऐसे पर्यटन स्थल प्रस्तावित करने के लिए कहा गया है, जहां बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों और स्थल के चहुंमुखी विकास की योजना भी हो। चयनित राज्य को अपने प्रस्तावित स्थल पर आगामी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित करने का अवसर मिलेगा।

एकता नगर का दिया उदाहरण

अश्विनी वैष्णव ने गुजरात के एकता नगर का उदाहरण देते हुए कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के कारण इसे वैश्विक पहचान मिली है। ऐसे पर्यटन स्थलों पर राष्ट्रीय स्तर के आयोजन होने से इनके बारे में अधिक लोगों को जानकारी मिलेगी।

फिल्म और पर्यटन का मेल

मंत्री ने कहा कि जी-20 के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इसी सोच के तहत राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों को भी देश के विभिन्न हिस्सों तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।


Share This Article