रायपुर, 16 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Chief Secretary monitors Nava Anjor Vision@2047 Monitoring Portal / नवा अंजोर विजन 2047 पोर्टल , मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से योजनाओं की प्रगति की प्रभावी निगरानी एवं मूल्यांकन संभव है, जिससे राज्य के विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में गति आएगी। उन्होंने सभी सचिवों को विजन 2047 के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति हेतु समन्वित एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही करने पर विशेष जोर दिया .
मुख्य सचिव ने नवा अंजोर विजन@ 2047 के सभी सचिवों को निर्देशित किया कि वे अपने- अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों की नियतकालिक उपलब्धि तथा अद्यतन जानकारी मॉनिटरिंग पोर्टल में समय- समय पर दर्ज करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने विभागीय सचिवों को अपने विभागीय डैशबोर्ड पर ऑनलाइन प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा निर्धारित इंडिकेटर्स के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
