Share This Article रायपुर, 07 अक्टूबर 2026। ETrendingIndia / नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू हो गई है। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने टर्मिनल-1 के अंदर 80 कमरों वाला ‘स्वर्ल ट्रांजिट होटल’ शुरू किया है। यहां यात्री उड़ानों के बीच कुछ घंटों के लिए आराम करने से लेकर रातभर ठहरने तक का विकल्प चुन सकेंगे। 4 घंटे या रातभर ठहरने का विकल्प टर्मिनल-1 के अराइवल्स लेवल पर स्थित इस दो मंजिला होटल में यात्री चार घंटे या रातभर ठहर सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर लंबी लेओवर, देर रात पहुंचने या सुबह जल्दी उड़ान वाले यात्रियों के लिए उपयोगी होगी। आराम के साथ कई सुविधाएं होटल में शॉवर, 24 घंटे डाइनिंग, इन-रूम डाइनिंग, हाई-स्पीड वाई-फाई और वर्कस्टेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा हाउसकीपिंग, लॉन्ड्री, वेक-अप कॉल और पिक-अप-ड्रॉप जैसी सेवाएं भी मिलेंगी। छह कैटेगरी में 80 कमरे होटल में सुपीरियर सिंगल से लेकर जूनियर और एग्जीक्यूटिव सुइट तक छह श्रेणियों के कमरे हैं। कमरों का आकार 130 से 410 वर्गफुट तक है। गुवाहाटी में भी खुलेगा स्वर्ल होटल अदाणी एयरपोर्ट्स इस ट्रांजिट होटल सुविधा का विस्तार गुवाहाटी के लोकप्रिया गोपीनाथ बरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक करने की तैयारी में है। वहां टर्मिनल-2 में 21 कमरों की सुविधा प्रस्तावित है। Share This Article Post navigation कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर देश को अराजकता में झोंक रही है : शिवराज सिंह चौहान एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, PVSM, AVSM, VM, VSM होंगे अगले वायुसेना प्रमुख