ICAR
ICAR
Share This Article

रायपुर 15 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Young Professional at ICAR-National Bureau of Plant Genetics Resources, New Delhi. and invited applications for the posts of Field Assistant, last date today / एनबीपीजीआर भर्ती आवेदन अंतिम तिथि , आईसीएआर-राष्ट्रीय पादप आनुवंशिकी संसाधन ब्यूरो(एनबीपीजीआर),पूसा कैंपस, नई दिल्ली में पीपीवीएफआरए द्वारा वित्तपोषित परियोजना ‘पंजीकृत किस्मों के रख-रखाव हेतु फील्ड जीन बैंक (FGB) की स्थापना एवं प्रबंधन’ के अंतर्गत यंग प्रोफेशनल । तथा फील्ड असिस्टेंट के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं.

नीचे उल्लिखित पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदनपत्र के साथ मूल दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रति एक ही पीडीएफ फाइल में संलग्न कर ईमेल के माध्यम से [email protected] तथा [email protected] पर 15 अप्रैल, 2026 तक भेजें.

यदि कोई अभ्यर्थी दोनों पदों के लिए आवेदन करना चाहता है, तो प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग पीडीएफ फाइल में आवेदन भेजना होगा.

आवेदन पत्रों की जांच (स्क्रीनिंग) के पश्चात पात्र अभ्यर्थियों को ऑनलाइन साक्षात्कार हेतु ईमेल एवं फोन के माध्यम से सूचित किया जाएगा.

यंग प्रोफेशनल । की प्रारंभिक नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी, जिसे संस्थान के सक्षम प्राधिकारी द्वारा अभ्यर्थी के संतोषजनक प्रदर्शन के मूल्यांकन के आधार पर अधिकतम दो वर्ष (प्रत्येक बार एक वर्ष) तक बढ़ाया जा सकता है.

परियोजना का नामः पंजीकृत पौध किस्मों के रख-रखाव हेतु फील्ड जीन बैंक (FGB) की स्थापना एवं प्रबंधन.

1.यंग प्रोफेशनल-1 – रु. 30,000/- प्रति माह (समेकित वेतन), एचआरए देय नहीं होगा.

आवश्यक योग्यत,कृषि एवं संबद्ध विज्ञान/बागवानी/वानिकी/एग्रोफॉरेस्ट्री में स्नातक डिग्री. वांछनीय योग्यताः वृक्ष जर्मप्लाज्म के लक्षण वर्णन एवं क्षेत्रीय मूल्यांकन का अनुभव.

21 से 45 वर्ष (भारत सरकार के नियमों के अनुसार छूट लागू).

  1. फील्ड असिस्टेंट- रु. 25,000/-, प्रति माह (समेकित वेतन), एचआरए देय नहीं होगा.आवश्यक योग्यत – किसी भी विषय में स्नातक डिग्री तथा कृषि विज्ञान में फील्ड प्रयोगों के संचालन या जर्मप्लाज्म के क्षेत्रीय मूल्यांकन में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव, 21 से 45 वर्ष (भारत सरकार के नियमों के अनुसार छूट लागू).