रायपुर 27 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Northern Coalfields Limited releases employment notice: Deployment in Singrauli and Sonbhadra / NCL भर्ती 2026 सिंगरौली सोनभद्र , नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एक मिनिरत्न कम्पनी) (कोल इण्डिया लिमिटेड की एक सहायक कम्पणी) (NCL) द्वारा संक्षिप्त रोजगार सूचना/ विज्ञापन जारी किया गया है.
इसके तहत भारत के योग्य नागरिकों से विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है।
इन पदों में विभिन्न श्रेणियों के HEMM ऑपरेटर (ट्रेनी), अलग-अलग वर्गों के पैरामेडिकल स्टाफ और ओवरसियर (सिविल) शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले और उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित NCL की खदानों, प्रतिष्ठानों, अस्पतालों और औषधालयों में तैनात किया जाएगा। कुल रिक्तियों की संख्या इस प्रकार है –

इस संबंध में महत्वपूर्ण तिथियों, ऑनलाइन आवेदन और पात्रता मानदंड, अधिकतम आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आरक्षण और छूट, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया आदि के संबंध में पूर्ण जानकारी के लिए विस्तृत रोजगार सूचना/विज्ञापन संख्या 125 दिनांकः 06.04.2026 का संदर्भ लें जो एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट https://www. nclcil.in पर उपलब्ध है।
