NCLT भर्ती 2025
NCLT भर्ती 2025
Share This Article

रायपुर 7 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / Recruitment on deputation basis for 97 vacancies in various posts in National Company Law Tribunal / NCLT भर्ती 2025 , राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण, नई दिल्ली (NCLT) ने विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

कुल 97 पदों पर यह भर्ती की जाएगी। पदों का विवरण और रिक्तियों की संख्या इस प्रकार है –

  1. उप रजिस्ट्रार – 1 पद
  2. न्यायालय अधिकारी – 15 पद
  3. निजी सचिव – 25 पद
  4. वरिष्ठ विधिक सहायक – 24 पद
  5. सहायक – 14 पद
  6. आशुलिपिक ग्रेड-1 / निजी सहायक – 6 पद
  7. कैशियर – 1 पद
  8. अभिलेख सहायक – 9 पद
  9. स्टाफ कार चालक – 2 पद

विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण की वेबसाइट https://nclt.gov.in / job-openings पर उपलब्ध हैं.

आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशन जारी होने की तिथि से 90 दिन के भीतर होगी. यह विज्ञापन रोजगार समाचार में 27 सितंबर 2025 को प्रकाशित हुआ है.