Share This Article रायपुर, 29 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को महिलाओं की व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। नीरू ने फाइनल में 28 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान हासिल किया। यह एशियाई खेलों में भारत का पांचवां स्वर्ण पदक है। नीरू का इन खेलों में यह दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था। फाइनल में शानदार निशानेबाजीनीरू ने फाइनल के दौरान बेहद सटीक निशाने लगाए। दूसरे राउंड में उन्होंने केवल एक शॉट मिस किया और इसके बाद भी उनका प्रदर्शन लगातार मजबूत रहा। उन्होंने 28 अंक के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चीन की सन युनोंग ने 26 अंक के साथ रजत, जबकि कुवैत की हाजर अब्दुलमलिक ने 21 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। टीम स्पर्धा में भी रजत इससे पहले नीरू ढांडा, आशीमा अहलावत और मनीषा कीर की भारतीय टीम ने महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में 328 अंक के साथ रजत पदक जीता। चीन ने 346 अंक के साथ स्वर्ण और कुवैत ने 325 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। क्वालिफिकेशन में भी शीर्ष पर थीं नीरूनीरू ने क्वालिफिकेशन राउंड में 118 अंक बनाकर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया था और व्यक्तिगत फाइनल में जगह बनाई। आशीमा अहलावत ने 106 और मनीषा कीर ने 104 अंक बनाए, लेकिन वे व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं। Share This Article Post navigation एशियन गेम्स 2026 : शूटिंग से भारत की झोली में आया एक और मेडल, ईशा ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में जीता सिल्वर Asian Games : भारत का जलवा… महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में जीता गोल्ड