रायपुर, 28 जून 2026/ NEIGRIHMS Recruitment: Vacancies announced for various posts in Shillong…! Apply soon.
NEIGRIHMS Recruitment : नॉर्थ ईस्टर्न इंदिरा गांधी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज (NEIGRIHMS), शिलांग, मेघालय ने संकाय पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 52 पदों को भरा जाएगा। इनमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती
विभिन्न मेडिकल विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा एनेस्थिसियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, माइक्रोबायोलॉजी, रेडियोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, यूरोलॉजी और कई अन्य विभागों में रिक्तियां उपलब्ध हैं।
आवेदन शुल्क, आयु सीमा और अंतिम तिथि
इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट http://neigrihms.gov.in
के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 45 दिन तक निर्धारित की गई है।
