Share This Article रायपुर, 15 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए 16 नवंबर से शुरू होने वाला सप्ताह खास रहने वाला है। इस दौरान तीन कंपनियां अपने IPO लेकर आ रही हैं। इनमें सरकारी कंपनी कोल इंडिया की सब्सिडियरी महानदी कोलफील्ड्स का मेनबोर्ड IPO भी शामिल है। इसके अलावा क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन और वाटराना रेंटल्स के इश्यू भी खुलेंगे। हालांकि, इस सप्ताह शेयर बाजार में किसी नए IPO की लिस्टिंग नहीं होगी। क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन IPO यह इश्यू 18 नवंबर को खुलेगा और 20 नवंबर को बंद होगा। कंपनी 455.49 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसमें 354.77 करोड़ रुपये के नए शेयर और 100.71 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत जारी होंगे। प्राइस बैंड 259 से 272 रुपये और लॉट साइज 55 शेयर है। एक लॉट के लिए अधिकतम 14,960 रुपये निवेश करने होंगे। लिस्टिंग 26 नवंबर को संभावित है। महानदी कोलफील्ड्स IPO कोल इंडिया की इस सहायक कंपनी का IPO 19 नवंबर को खुलेगा और 23 नवंबर को बंद होगा। इसमें 66.18 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के जरिए होगी। कंपनी मुख्य रूप से ओडिशा में काम करती है। वित्त वर्ष 2026 में देश के कुल घरेलू कोयला उत्पादन में इसका योगदान करीब 21 प्रतिशत रहा। वाटराना रेंटल्स IPO यह SME इश्यू भी 19 नवंबर को खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 232 से 245 रुपये और इश्यू साइज करीब 120 करोड़ रुपये है। यह 23 नवंबर को बंद होगा। Share This Article Post navigation Rupee vs Dollar : डॉलर के मुकाबले लगातार दूसरे दिन फिसला रुपया, 94.20 के स्तर पर हुआ बंद एआई टूल से साइबर हमलों का खतरा बढ़ा : एफबीआई