PAN-Aadhaar linking
PAN-Aadhaar linking
Share This Article

रायपुर 31 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / नए मनी रूल 2026 , TR फाइलिंग में बदलाव

1 जनवरी 2026 से revised ITR फाइल नहीं की जा सकेगी। जो टैक्सपेयर अब तक original return में सुधार करना चाहते थे, उनके लिए आखिरी मौका 31 दिसंबर था। इसके अलावा, belated ITR भी अब फाइल नहीं की जा सकेगी।

PAN-Aadhaar लिंकिंग जरूरी

1 जनवरी से PAN-Aadhaar लिंकिंग अनिवार्य होगी। जिन लोगों ने लिंक नहीं किया, उनका PAN inoperative हो जाएगा। इसका मतलब है कि टैक्स फाइलिंग, बैंकिंग या लोन आवेदन जैसी गतिविधियों में बाधा आएगी।

क्रेडिट स्कोर अपडेट में बदलाव

क्रेडिट ब्यूरो अब क्रेडिट स्कोर को साप्ताहिक आधार पर अपडेट करेंगे। इससे आपकी भुगतान और प्रीपेमेंट गतिविधियाँ जल्दी स्कोर में दिखेंगी, जो वित्तीय फैसलों के लिए मददगार होगी।

अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय नियम

नए मनी रूल 2026 , बैंक नियमों में भी बदलाव होंगे, जिससे खाताधारकों के लेन-देन और सेवाओं पर असर पड़ेगा। नए मनी रूल से व्यक्तिगत वित्तीय नियोजन और टैक्स कंप्लायंस पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।