NHAI
NHAI
Share This Article

रायपुर 23 अक्टूबर 2025/ ETrendingIndia / NHAI will now conduct hi-tech surveys of over 20,000 km of roads / NHAI हाई-टेक रोड सर्वे , राष्ट्रीय राजमार्गों की गुणवत्ता और सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) देश के 23 राज्यों में नेटवर्क सर्वेक्षण वाहन (एनएसवी) तैनात करेगा। ये वाहन 20,933 किलोमीटर लंबाई वाले राष्ट्रीय राजमार्गों का सर्वे करेंगे।

एनएसवी अत्याधुनिक सेंसर और कैमरों से लैस होंगे, जो सड़क की दरारें, गड्ढे, पैच और अन्य खामियां बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के पहचान सकेंगे।

सर्वेक्षण के दौरान प्राप्त डेटा को एनएचएआई के AI आधारित पोर्टल ‘डेटा लेक’ पर अपलोड किया जाएगा, जहां विशेषज्ञ इसका विश्लेषण करेंगे और सड़कों के रखरखाव के लिए जरूरी कदम सुझाएंगे।

NHAI हाई-टेक रोड सर्वे , यह प्रणाली 3डी लेजर तकनीक, 360-डिग्री कैमरे, डीजीपीएस, आईएमयू और डीएमआई जैसी आधुनिक तकनीकों से लैस है। इससे सड़कों की वास्तविक स्थिति का सटीक रिकॉर्ड तैयार किया जा सकेगा।

एनएचएआई इन वाहनों से हर छह महीने पर नियमित सर्वेक्षण कराएगा ताकि सड़क की स्थिति की निगरानी लगातार बनी रहे। इस परियोजना को लागू करने के लिए एनएचएआई ने योग्य कंपनियों से टेंडर मांगे हैं।

यह पहल देश के राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क को और अधिक सुरक्षित, टिकाऊ और कुशल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।