Share This Article Raipur 1 april 2026/ ETrendingIndia / NHAI राजमार्ग निर्माण वृद्धि , भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया, जो कि वर्ष के निर्धारित 4,640 किलोमीटर के लक्ष्य से लगभग 15 प्रतिशत अधिक है। इस वित्त वर्ष में एनएचएआई द्वारा किया गया पूंजीगत व्यय 2,44,362 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष के लिए पूंजीगत व्यय, सरकार द्वारा आवंटित 2,38,384 करोड़ रुपये के बजटीय समर्थन से लगभग 2.5 प्रतिशत अधिक है। 5,978 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि एनएचएआई ने अपने संसाधनों से पूरी की है। एनएचएआई देश भर में विश्व स्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है जो न केवल सड़क क्षेत्र के विकास में योगदान देगा बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास को आगे बढ़ाने में योगदान देगा। Share This Article Post navigation शालीमार -LTT-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त AC-3 एवं स्लीपर कोच की सुविधा जनगणना-2027 : मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के साथ विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान हुआ शुरू, राष्ट्रपति ने कीअगुआई , उपराष्ट्रपति , प्रधानमंत्री ने भी ऑनलाइन स्व-गणना की