NIC Recruitment
NIC Recruitment
Share This Article

रायपुर 12 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / NIC Recruitment for 243 Scientist ‘B’ Posts / NIC साइंटिस्ट बी भर्ती , राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार ने साइंटिस्ट ‘बी’ (ग्रुप ‘ए’, राजपत्रित) के 243 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पद वेतन स्तर-10 (₹56,100 से ₹1,77,500) में भरे जाएंगे।

पदों का विवरण:

कुल 243 पदों में अनारक्षित 100, अनुसूचित जाति 36,
अनुसूचित जनजाति 18,
अन्य पिछड़ा वर्ग (NCL) 65,
और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 24 तथा
दिव्यांगजन के लिए 10 पद आरक्षित हैं।

शैक्षणिक योग्यता:

उम्मीदवार के पास बीई/बीटेक, एमई/एमटेक, एमएससी, एमफिल या समकक्ष डिग्री इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी, सॉफ्टवेयर सिस्टम, साइबर लॉ आदि संबंधित विषयों में होनी चाहिए।

अन्य पात्रता :

वर्ष 2024/2025/2026 का वैध GATE स्कोर (CS, EC या DA विषय) अनिवार्य है।

इच्छुक अभ्यर्थी NIC की वेबसाइट https://recruitment.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विज्ञापन GATE-2026 के परिणाम घोषित होने के लगभग 10 दिनों के भीतर वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।