रायपुर 2 मार्च 2026/ ETrendingIndia / NIMHANS invites applications for recruitment to various posts / बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निम्हांस) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती संस्थान के अलग-अलग विभागों में की जाएगी।
कुल पद और प्रमुख पद
जारी विज्ञापन के अनुसार संस्थान में कई पदों पर भर्ती होगी, जिनमें प्रमुख रूप से –
वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक( मानव आनुवंशिकी)- 1 पद
ईईजी तकनीशियन-3
पुस्तकालय सहायक-3
आर्टिस्ट-1
फोटोग्राफर-2
स्टेनोग्राफर ग्रेड–II- 9
सहायक अनुदेशक ( पंचकर्म)- 4
मेडिकल रिकॉर्ड्स तकनीशियन-3
कनिष्ठ सचिवीय सहायक-22
अस्पताल सहायक ( पंचकर्म)-2
नाई- 2 पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। इसमें 10वीं, 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा तथा संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री, तकनीकी योग्यता मांगी गई है। अधिकतम आयु सीमा सामान्यतः 27 से 35 वर्ष तक रखी गई है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा या साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयन की विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट www.nimhans.ac.in में उपलब्ध है।
