Nischay ProgrammeNischay Programme
Share This Article

रायपुर, 22 नवंबर 2026। Nischay Programme : जेल की चारदीवारी के भीतर भी बेहतर भविष्य की उम्मीदों को नई उड़ान मिल रही है। छत्तीसगढ़ के ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों ने कौशल प्रशिक्षण पूरा कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है।

इनमें 40 पुरुष बंदियों ने कंप्यूटर शिक्षा और 30 महिला बंदियों ने ब्यूटी पार्लर एवं हेयर ड्रेसिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के जन शिक्षण संस्थान निदेशालय और छत्तीसगढ़ जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षण दिया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

रिहाई के बाद रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेल महानिदेशक हिमांशु गुप्ता ने प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए कहा कि कौशल विकास बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम है।

सुधार और पुनर्वास पर जोर

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जन शिक्षण संस्थान रायपुर के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईएएस ठाकुर राम सिंह ने कहा कि शिक्षा और हुनर व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।

‘निश्चय कार्यक्रम’ का उद्देश्य बंदियों को उपयोगी कौशल प्रदान कर उनके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाना और रिहाई के बाद समाज की मुख्यधारा से सम्मानपूर्वक जोड़ना है।


Share This Article
Advertisement Carousel