Share This Article

रायपुर 4 जनवरी 2025/ ETrendingIndia / Free dental camp in memory of Dr. Anil Sharma: 300 patients examined and medicines distributed / निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर , मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के प्रथम शासकीय दंत चिकित्सक रहे स्व. डॉ. अनिल शर्मा की 8वीं पुण्य तिथि के अवसर पर नगर में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया।

शिविर का आयोजन डॉ. शर्मा के सुपुत्र डॉ. अभिषेक शर्मा ने किया था। शिविर का शुभारंभ अवसर पर देश के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित हर्षित शास्त्री, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन, पूर्व सीएमएचओ डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. बीके चतुर्वेदी, समाजसेवी कमल झंवर, सुमित झंवर, साकेत झंवर, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप चौहान, प्रदीप वशिष्ठ, जयंत दासवानी, प्रभजीत सिंह अरोरा, लायंस क्लब के सदस्यगण आदि ने डॉ. अनिल शर्मा के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ. अभिषेक शर्मा ने बताया कि वह अपने पूज्य पिताजी की पुण्य तिथि पर विगत 8 वर्षों से इसी प्रकार निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन कर रहे हैं। इस बार भी नगर और आसपास के क्षेत्र से लगभग 300 मरीज दंत शिविर में आये। इन सभी का निशुल्क दंत परीक्षण किया गया और जरूरी दवाइयों का भी निशुल्क वितरण किया गया।

इस शिविर में डॉ. रेड्डीज फार्मा ग्रुप फार्मा, एलेक्सा फार्मा, मैनकाइंड फार्मा, वारेन इंडोको फार्मा, आइसीपीए फार्मा और मेर्रेल फार्मा द्वारा मरीजों के लिए निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गई थीं।