NIT Delhi
NIT Delhi
Share This Article

रायपुर 30 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / NIT Delhi is recruiting for teaching positions; the online application portal will remain open until February 4th./ NIT दिल्ली फैकल्टी भर्ती . राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) दिल्ली ने विभिन्न विभागों में शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 4 फरवरी 2026 तक खुला रहेगा। अभ्यर्थियों को पूर्ण रूप से भरा हुआ एवं हस्ताक्षरित आवेदन पत्र, सभी आवश्यक स्व-प्रमाणित दस्तावेजों के साथ 12 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे तक एनआईटी दिल्ली में जमा करना अनिवार्य होगा।

योग्यता मानदंड, विभागवार रिक्तियां, वेतनमान और अन्य विवरण संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.nitdelhi.ac.in पर उपलब्ध हैं।