Share This Article रायपुर, 29 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर में शनिवार, 29 अगस्त को स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2026 के लिए इंटरनल हैकाथॉन आयोजित किया गया। इसमें 135 टीमों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से स्क्रीनिंग के बाद 80 टीमों को संस्थान स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुना गया। छात्रों ने वास्तविक जीवन की चुनौतियों के समाधान के लिए तकनीक और नवाचार पर आधारित अपने आइडिया व प्रोटोटाइप प्रस्तुत किए। 10 पैनल में हुआ मूल्यांकन 80 शॉर्टलिस्टेड टीमों के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन 10 समानांतर पैनलों में किया गया। इनमें एनआईटी रायपुर के फैकल्टी सदस्यों के साथ बाहरी विषय विशेषज्ञ और उद्योग जगत के विशेषज्ञ शामिल रहे। नवाचार से लेकर प्रोटोटाइप तक परखी प्रतिभा विशेषज्ञों ने छात्रों के समाधान को समस्या की प्रासंगिकता, नवाचार, तकनीकी दृष्टिकोण, प्रोटोटाइप, व्यावहारिकता, प्रभाव, स्केलेबिलिटी और प्रस्तुतीकरण कौशल जैसे मानकों पर परखा। छात्रों को विशेषज्ञों से अपने प्रोजेक्ट पर महत्वपूर्ण तकनीकी सुझाव भी मिले। SIH 2026 के चयन की अहम सीढ़ी इंटरनल हैकाथॉन स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 के लिए एनआईटी रायपुर की संस्थान-स्तरीय चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। अंतिम संस्थागत नामांकन मूल्यांकन और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद तय किए जाएंगे। टीमवर्क और इंटरडिसिप्लिनरी लर्निंग को बढ़ावा आयोजन ने छात्रों को टीमवर्क, अंतर-विषयक सीखने और तकनीक आधारित समस्या-समाधान का मंच दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में फैकल्टी, विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और छात्र स्वयंसेवकों का योगदान रहा। समन्वय की जिम्मेदारी डॉ. दिलीप सिंह सिसौदिया और डॉ. दीपक सिंह ने संभाली। Share This Article Post navigation CG IFS Posting : IAS विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी…! वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बने