Nitrosun Tablets: Police deal a major blow to the drug trade in Raipur...! Two accused arrested with 459 banned tablets... Odisha connection revealed.
Nitrosun Tablets
Share This Article

रायपुर, 21 जुलाई 2026/ Nitrosun Tablets: Police deal a major blow to the drug trade in Raipur…! Two accused arrested with 459 banned tablets… Odisha connection revealed.

Nitrosun Tablets : राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खम्हारडीह थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 459 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब 1.83 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंडी नगर स्थित गदयाही मंदिर के पास दो युवक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान सुनील बघेल (26) और सचिन महानंद (21) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 459 नग नाइट्रोसन-10 (Nitrosun-10) टेबलेट और बिक्री की 200 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस द्वारा वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना खम्हारडीह में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(B) और 22 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे प्रतिबंधित टेबलेट बस के माध्यम से ओडिशा से लाते थे। पुलिस अब इस पूरे सप्लाई नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।